नर्मदापुरम में भारी और बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, बांध में पानी बढ़ा

नर्मदापुरम में भारी और बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, बांध में पानी बढ़ा

इटारसी। मप्र (MP) सहित नर्मदापुरम (Narmadapuram) में भी भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट (Alert) जारी किया है। तवा बांध (Tawa Dam) में भी कल सुबह 8 से आज शाम 7 बजे तक करीब 8 फीट पानी बढ़ चुका है। शाम 7 बजे तवा बांध का जलस्तर 1141.30 फीट दर्ज किया जो रविवार को सुबह 8 बजे 1133.40 फीट था।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार मंगलवार सुबह तक विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खडग़ौन, खडग़ौन, भाडरा, भादरा, भादरा, भादरा, जडग़ांव, खडग़ौन, खडग़ौन देवास, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। भारी बारिश के लिए 64.5 मिमी से 115.5 मिमी और बहुत तेज़ बारिश के लिए 115.6 मिमी से 204.4 मिमी के बीच वर्षा होगी।

पिछले 11 दिन में बांध में जलस्तर (सुबह 8 बजे)

1 जुलाई 2022-1113.60 फीट
2 जुलाई 2022-1114.80 फीट
3 जुलाई 2022-1115.50 फीट
4 जुलाई 2022-1116.10 फीट
5 जुलाई 2022-1120.60 फीट
6 जुलाई 20221126.90 फीट
7 जुलाई 2022-1127.80 फीट
8 जुलाई 2022-1129.40 फीट
9 जुलाई 2022-1130.80 फीट
10 जुलाई 2022-1133.30 फीट
11 जुलाई 2022-1137.00 फीट
11 जुलाई 2022-1141.30 फीट
(पिछले 11 दिन में 27.7 फीट की बढ़ोतरी)

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!