वन चौकी में लटका मिला नाकेदार का शव

वन चौकी में लटका मिला नाकेदार का शव

सिवनी मालवा। बानापुरा रेंज की नापूपुरा बीट में पदस्थ नाकेदार ने वन चौकी में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया। रेंजर सहित तमाम वन अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना थाना सिवनी मालवा में दी गई। बानापुरा रेंज की बीट नापूपुरा में पदस्थ नाकेदार का शव बासपानी की वन चौकी पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। खबर से पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेंजर सहित तमाम वन अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

वन परिक्षेत्र अधिकारी बानापुरा ने इसकी लिखित सूचना थाना सिवनी मालवा में दी। सिवनी मालवा थाने से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी जीतेन्द्र यादव के अनुसार रेंजर ने सूचना दी थी। मृतक नाकेदार का नाम महेश सरयाम है। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!