बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

Post by: Poonam Soni

MUMBAI: बिग बॉस सीजन-13 (Bigg Boss Season-13 winner ) के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी उम्र 40 साल थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आया और वो फिर उठ नहीं पाए। बिग बॉस सीजन-13 में उनके साथ पार्टिसिपेंट रहे एक्टर बिंदू दारा सिंह ने कहा- इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो बहुत फिट थे और खूबसूरत थे। वे बहुत बढ़िया इंसान थे। जो आदमी इतना फिट है, वो भी सुरक्षित नहीं है तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। उनका जाना हम सब लोगों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

मॉडिलिंग से करियर शुरू किया सफर 
सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 को हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। सिद्धार्थ ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3’, ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जाता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे शो भी होस्ट कर चुके हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!