---Advertisement---

जिले में वर्षों बाद गांजा जब्ती की सबसे बड़ी कार्रवाई, 4 लाख 20 हजार का 42 किलो गांजा जब्त

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सिटी पुलिस ने 4 लाख 20 हजार रुपए के 42 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि भोपाल के कुछ गांजा तस्कर इटारसी होकर उड़ीसा से गांजा तस्करी करते हैं।

उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय पुलिस इटारसी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामस्नेह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर यह सफलता अर्जित की है।

सूचना पर प्राप्त हुई थी कि भोपाल के पांच गांजा तस्कर गांजा की एक बड़ी खेप लेकर उड़ीसा से बस या ट्रेन से इटारसी आकर भोपाल जाने की फिराक में ओव्हर बीज तिराहा इटारसी की ओर जा रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम ने ओव्हर ब्रिज तिराहा इटारसी से पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जो पीठ पर बड़े बड़े पिठु बैग टांगे हैं।

उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अपने नाम बताते हुये सभी थाना निशातपुरा क्षेत्र भोपाल के रहना तथा भोपाल से खरियार रोड रेल्वे स्टेशन उड़ीसा ट्रेन से जाकर वहां से 42 किलो मादक पदार्थ गांजा खरीदकर दो-दो किलो के कुल 21 पैकेट बनाकर पांच बैग में अलग- अलग मात्रा में भरकर खरियार रोड उडीसा से ट्रेन से नागपुर तक तथा नागपुर से बस से भोपाल जाने के लिये निकले थे।

इटारसी में बस स्टैंड पर पुलिस की चैकिंग के डर से पुरानी इटारसी में उतकर गये तथा भोपाल जाने के लिये किसी साधन का इंतजार करते खड़े थे। उनकी पीठ पर रखे पिट्ट बैगों में मादक पदार्थ गांजा होना स्वीकार किया।

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हये, भोपाल के पांच आरोपी मुन्ना खां उर्फ हाफिज पिता जुम्मा खां उम्र 48 साल निवासी गैस राहत कालोनी हाउसिंग बोर्ड भोपाल, सलीम पिता अख़बर हुसैन उम्र 50 साल निवासी गोल कुआ के पास मुरली नगर थाना निशातपुरा भोपाल, सोहेल पिता चांद खां उम्र 24 साल निवासी केवलराम स्कूल के सामने करोदपुरा निसादपुरा भोपाल,

अरबाज पिता इसराईल अली उम्र 20 साल निवासी झुग्गी केवलराम स्कुल के पास कमलानगर थाना निशातपुरा भोपाल और साबिर पिता मकसुद अली उम्र 21 साल निवासी व्हीआईपी गेस्ट हाउस के पास बरेला गांव लालघाटी थाना कोहेफिजा भोपाल को गिरफतार कर उनके कब्जे से 2-2 किलो के कुल 21 पैकेटो में भरा मादक पदार्थ गांजा 42 किलो कीमती लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये का जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना इटारसी में अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम निरीक्षक रामस्नेह चौहन थाना प्रभारी इटारसी, उपनिरीक्षक विवेक यादव, सउनि संजय रघुवंशी, आरक्षक हरीश डिगरसे, केतन विश्वकर्मा, आकाश बारस्कर, पूनम चौधरी की मुख्य भूमिका रही।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!