बिहार पटना से इटारसी पहुंचे बूथ कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत

बिहार पटना से इटारसी पहुंचे बूथ कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत

इटारसी। कल 27 दिन मंगलवार 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) लाल परेड ग्राउंड में डिजिटल रैली के माध्यम से देश के 10 लाख बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यक्रम में सम्मिलित होने देश के हर राज्य से बूथ के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। आज इटारसी रेलवे स्टेशन सुबह 5 बजे बिहार से कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा नगर मंडल इटारसी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बिहार पटना से 187 बूथ कार्यकर्ताओं को बसों द्वारा भोपाल लाल परेड ग्राउंड रवाना किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता भरत सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, भाजपा नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक बाबू महाला, भाजपा नेता गोलू मालवीय,भाजपा नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, पुरानी इटारसी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ चौधरी, शिवाकांत मालवीय, अजय मंझरिया, सोहन चौहान, राम बाबू आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: