इटारसी। नर्मदापुरम के पास ग्राम रायपुर निवासी एक ग्रामीण अपने बच्चों के साथ शाहपुर जिला बैतूल से एक विवाह समारोह से वापस लौटते वक्त फोरलेन पर रैलिंग से टकराकर घायल हो गया। तीनों का उपचार नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम में चल रहा है।
अस्पताल के मनोज सारन ने बताया कि मोटर सायकिल चालक राकेश मालवीय पिता भूरेलाल मालवीय के पेट में चोट आयी है। यह दुर्घटना ग्राम ब्यावरा के पास हुई है। घटना में उनका पुत्र अनमोल 14 वर्ष और महिमा 10 वर्ष भी घायल हुए हैं। सभी को उपचार दिया जा रहा है।









