इटारसी। शहर के सुरक्षित माने जाने वाले रिहायशी इलाकों में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला पुरानी इटारसी के पंजाबी मोहल्ला क्षेत्र का है, जहां गुरु नानक स्कूल के पास रहने वाले एक बुजुर्ग की मोटरसाइकिल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी नरसिंह तोमर पिता कंचन सिंह तोमर, उम्र 60 वर्ष, निवासी पंजाबी मोहल्ला, गुरु नानक स्कूल के पास, इटारसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मोटरसाइकिल घर के बाजू से चोरी हो गई है। घटना 17 अप्रैल 2026 की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है। फरियादी की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने अपराध पंजीकृत किया है।










