इटारसी। शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र जयस्तंभ चौक से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी कुणाल पासवान 27 निवासी गोपाल नगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पुरानी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल एमपी 05 एमक्यू 2912, जिसकी कीमत करीब 25,000 रुपये है, 30 अप्रैल को चोरी हो गई।
काफी तलाश करने के बाद जब वाहन नहीं मिला, तब थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इटारसी पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोर का सुराग मिल सके।










