इटारसी। थाना क्षेत्र केसला के अंतर्गत ग्राम हिरणचापड़ा रोड पर बाइक चोरी की एक वारदात सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी रोहित पिता रामकिशोर बारस्कर (20 वर्ष), निवासी बारधा रैय्यत थाना केसला, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। घटना 23 अप्रैल 2026 की रात लगभग 11:30 से 11:50 बजे के बीच की है।
फरियादी ने अपनी बाइक हिरणचापड़ा रोड पर ग्राउंड में एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़ी की थी। जब वह वापस लौटा, तो वाहन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला, तो फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।










