बर्ड सर्वे : यूरोप , मंगोलिया, रसिया, अफ्रीका के पक्षी भी दिखे

बर्ड सर्वे : यूरोप , मंगोलिया, रसिया, अफ्रीका के पक्षी भी दिखे

सोहागपुर (राजेश शुक्ला ) । सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक पर्यटन स्थल मढई में गुरुवार को एक दिवसीय बर्ड सर्वे का समापन हुआ। जिसमें देश के 10 से अधिक राज्यों के पक्षी विशेषज्ञों ने एस टी आर के गाइड एवं अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर सहभागिता निभाई।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पक्षियों के सर्वे के लिए लगभग 10 राज्यों से 75 लोग शामिल हुए थे। सर्वे में गुजरात से 4, कर्नाटक से 14, मध्य प्रदेश से 17 , महाराष्ट्र से 11 , तेलंगाना से 1, तमिलनाडु से 1 जम्मू कश्मीर उत्तर प्रदेश केरल एवं हिमाचल प्रदेश , उत्तर प्रदेश, केरल एवं हिमाचल सहित लोकल के पक्षी विशेषज्ञ शामिल हैं।

यूरोप, मंगोलिया, रसिया, अफ्रीका के पक्षी भी दिखे
सतपुड़ा में एक दिवसीय सर्वे के दौरान पक्षी विशेषज्ञों को भारत के साथ साथ यूरोप , मंगोलिया, रसिया, अफ्रीका, और हिमालय से आने वाले अप्रवासी पक्षी देखा है। क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति एवं अनूप प्रकाश ने बताया कि हिमालय के ह्यूमस बॉयलर, यूरोप के रेड ब्रिस्टेड फ्लायकेचर,ब्लैक रेडिस्टार्ड, मंगोलिया के बार हेडेडगीज, रसिया के रेड शेल डेक ओर आफ्रिका के अमूर फेलकन को सतपुड़ा में सर्वे के दौरान देखा गया है।सतपुड़ा की वादियों में संपन्न हुए पक्षियों के एकदिवसीय सर्वे में क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति उपसंचालक अनिल कुमार शुक्ला, सहायक संचालक संदेश माहेश्वरी, रेंजर जीएस निगवाल , नितिन साहू , डिप्टी रेंजर प्यारेलाल रघुवंशी ,लाखन सिंह पटेल ,यशवंत सूर्यवंशी के अलावा मढ़ई के स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Team

सर्वे दलों ने देखे कई प्रजातियों के पक्षी
सर्वे के लिए आए पक्षी विशेषज्ञ में पन्ना के डिप्टी डायरेक्टर विजय आनंदम की टीम ने शामिल दिल्ली की मिशा बंसल, केरल की एंजेल जॉय, गाइड अजय तेकाम ने सर्वे के दौरान कस्टर्ड सरपेंट ईगल, जंगल आउटलेट, ग्रेट ई ग्रेट , ग्रे हॉर्न, स्पॉट बिल्द डक, इंडियन करमोरेंट, कॉमन किंगफिशर, रेड नपेड इबिस, शिकारा, हूपोए, इंडियन रोलर सहित करीब 75 प्रजातियों के पक्षी देखे गए है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!