---Advertisement---

बिरसा मुंडा कॉलेज सुखतवा विश्व वेटलैंड दिवस मनाया

By
On:
Follow Us
  • हमारे भविष्य के लिए वेटलैंड भूमियों का संरक्षण अति महत्वपूर्ण : पटोदिया

इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कामधेनु पटोदिया के संरक्षण में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल के अंतर्गत विश्व वेटलैंड दिवस 2025 का आयोजन किया जिसमें इस वर्ष की थीम ‘आद्र्र भूमियों की रक्षा करनाÓ है। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा इस विषय के बारे में संक्षिप्त में बताया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं इको क्लब प्रभारी डॉ राधा आशीष पांडे ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को इस विषय की शपथ दिलाई। प्राचार्य श्रीमती कामधेनु पटोदिया ने कहा कि हमें हमारे भविष्य के लिए आद्र्र भूमियों का संरक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस भूमि से ही हम अपने आसपास के क्षेत्र में नमी वाले क्षेत्र को यदि हम बनाते हैं, तो हमें आसपास किसी भी प्रकार के रोगों से अपने आप को बचा सकते हैं।

महाविद्यालय के डॉक्टर सतीश ठाकरे ने कहा कि अपने आसपास कुएं, पोखर, तालाब नदियां आदि के आसपास हमें कचरा फैलने से और फैलने से लोगों को और अपने आप को रोकना चाहिए। वर्तमान समय में हम यदि देखें तो जब कोविड का काल चल रहा था, उस समय हमारी प्रकृति हमारा वातावरण हमारी नदियां एवं आसपास के क्षेत्र साफ सुथरे हो गए थे, परंतु हम अपनी लापरवाही से ही अपने आसपास के क्षेत्र को गंदा करते हैं।

श्रीमती संध्या उपाध्याय ने कहा कि हमें विभिन्न प्रकार के वेटलैंड क्षेत्र को संजोकर रखना चाहिए, जिससे हम अपने आसपास के क्षेत्र और लोगों को इसका उपयोग बता सकें। डॉ सौरभ तिवारी ने कहा कि इस वेटलैंड दिवस को मनाने की आवश्यकता इसलिए पड़ी कि जब ईरान में विपत्ति आई तब उन्होंने रामसर कन्वेंशन वेटलैंड को घोषित किया। वर्तमान समय में पूरे भारतवर्ष में लगभग 89 रामसर वेटलैंड क्षेत्र हैं, जबकि मध्य प्रदेश में मात्र पांच रामसर वेटलैंड क्षेत्र है इसमें सबसे महत्वपूर्ण हमारे तवा जलाशय को विगत वर्ष रामसर साइट घोषित किया।

इको क्लब प्रभारी डॉ राधा आशीष पांडे ने कहा कि हमें अपने आसपास की प्राकृतिक चीजों का संरक्षण करना चाहिए चीजों का संरक्षण करना चाहिए। यदि हमारे आसपास वेटलैंड के क्षेत्र होंगे तो हमें गर्मी के समय में पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आभार डॉ प्रवीण कुशवाहा द्वारा स्थापित किया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.