58वे वर्ष में मनाया जाएगा प्रभु श्री राम का जन्म महोत्सव

58वे वर्ष में मनाया जाएगा प्रभु श्री राम का जन्म महोत्सव

श्री राम जन्म महोत्सव समिति की बैठक संपन्न

– नौ दिवसीय कार्यक्रम होगा

– पंडित शाश्वत भार्गव के प्रवचन होंगे

– बैठक में 86 हजार एकत्रित हुए

इटारसी। श्री राम जन्म महोत्सव समिति (Shri Ram Birth Festival Committee) के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन श्री द्वारकाधीश सत्संग हाल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने की।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रभु श्री राम के जन्म स्थल पर विशाल और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस वर्ष का प्रभु श्री राम के जन्म महोत्सव का आयोजन बहुत अच्छे ढंग से संपन्न होना चाहिए। उन्होंने समिति की बैठक में बड़ी संख्या में आए सभी क्षेत्र के नागरिकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि इटारसी शहर का यह आयोजन एक केंद्रीय कार्यक्रम है जिसे पूरे मध्यप्रदेश में आदर भाव से लिया जाता है। बैठक में आयोजन के लिए 86 हजार दान देने की घोषणा की गई जो प्रथक प्रथक दानदाताओं ने दान दिए। इस अवसर पर समिति में कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश मिश्रा की नियुक्ति की गई। समिति के संरक्षक प्रमोद पगारे ने समस्त सदस्यों से अनुरोध किया कि 58 वे वर्ष का आयोजन प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर अभूतपूर्व और ऐतिहासिक हो यह हम सबका दायित्व है। सचिव अशोक शर्मा अधिवक्ता ने श्री राम जन्म महोत्सव के संबंध में रूपरेखा प्रस्तुत की और कार्यक्रम की जानकारी दी।

कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा (Chairman Jasveer Singh Chhabra) ने बताया कि इस वर्ष प्रवचन के लिए गुना मध्य प्रदेश से प्रवचन कर्ता  शाश्वत भार्गव पहली बार इटारसी आ रहे हैं। युवा अवस्था के प्रवचनकर्ता हैं और देश के सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रवचनकर्ताओं का सानिध्य उन्हें प्राप्त हुआ है। आयोजन के संबंध में छाबड़ा ने सभी से अनुरोध किया आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर समिति के पूर्व पदाधिकारी स्व. संजय खंडेलवाल एवं स्व. संदीप मालवीय को विशेष तौर पर याद कियाऔर उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय, संदेश पुरोहित, भरत वर्मा, विवेक मालवीय, गोविंद श्रीवास्तव ,गुलाब अग्रवाल, अविनाश तिवारी, सुनील दुबे प्रकाश मिश्रा, पंडित रामगोपाल त्रिपाठी, शरद गुप्ता, राजेश जैन कादर, नारायण दुन्धवी, ऋषभ दुबे, जोगिंदर सिंह अध्यक्ष नगर भाजपा मंडल, पंकज राठौर अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, शुभम कश्यप शैलेंद्र दुबे, मनीष जायसवाल, शैलेश अग्रवाल, अशोक सोनी, मनीष ठाकुर, अनिल मिहानी, संतोष राजवंशी बबलू, कुलदीप रघुवंशी, प्रतीक शुक्ला, दिनेश सैनी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!