महर्षि दयानंद गुरुकुल जमानी में मनी सरदार भगत सिंह की जयंती

महर्षि दयानंद गुरुकुल जमानी में मनी सरदार भगत सिंह की जयंती

इटारसी। महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी में आज सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर अतिथि के रूप में गांधीनगर शाला के प्रधान पाठक विनोद बिहारी उपस्थित थे।

उन्होंने सरदार भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला एवं आजादी में उनके योगदान पर चर्चा की। गुरुकुल के विद्यार्थियों को भगत सिंह के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर आचार्य सत्यप्रिय ने सरदार भगत सिंह की बाल्यकाल की घटनाओं को बताया। सचिव बालकृष्ण मालवीय ने असेंबली में बम फैकने, फांसी पर चढऩे के समय की घटनाओं पर प्रकाश डाला।

बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन आचार्य राहुल ने किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: