भाजपा ने जलाया मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पुतला

भाजपा ने जलाया मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पुतला

इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, पुरानी इटारसी मंडल एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संयुक्त रूप से जय स्तंभ चौक पर मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया।

अनुसूचित जनजाति जिला मंत्री आदिवासी नेता राहुल प्रधान ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने रानी कमलापति के नाम पर अशोभनीय टिप्पणी करके पूरे आदिवासी समाज को अपमानित किया है, आदिवासी ने समाज प्रदेश भर में कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह का पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी के नेता निरंतर आदिवासी समाज को टारगेट कर अशोभनीय टिप्पणी करते आ रहे हैं, यह बहुत निंदनीय है। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह को इस बयान पर माफी मांगना चाहिए, नहीं तो पूरा आदिवासी समाज पूरे प्रदेश भर में आंदोलन करेगा।

उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह जैसे संविधानिक पद पर बैठे नेता को इतिहास पढऩे की आवश्यकता है। आदिवासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, महान राजा महाराजाओं ने कभी भी किसी भी तरह से किसी भी वर्ग जाति या समुदाय का शोषण और अत्याचार नहीं किया। हम उनकी सद्बुद्धि की कामना करते हैं।

इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, जिला मंत्री उमेश पटेल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक पंकज चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पुरानी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला, महामंत्री राहुल चौरे, नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू सिकंदर, नगर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा ओमप्रकाश मुन्ना उईके, पुरानी इटारसी जनजाति मंडल अध्यक्ष संजय युवने, पवन मर्सकोले, विवेक युवने, नीलेश सिरसाम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री विनोद लोंगरे, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, वरिष्ठ नेता डॉ. पीएम पहारिया, पुरानी इटारसी उपाध्यक्ष भाजपा अतुल शुक्ला, महामंत्री गोविंद महतो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, किसान मोर्चा मीडिया सह प्रभारी राजू परिहार, रमेश धूरिया, विपुल चौधरी, युमो जिला मंत्री गोपाल शर्मा, नगर मंडल मंत्री सौरभ राजपूत, नगर मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया शिवकांत मालवीय, किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष अमित भाट, आशीष अग्निहोत्री, सुरेंद्र चौरे, सतीश चौरे बूथ अध्यक्ष, यतीश बस्तरवार, राजकुमार बावरिया, पार्षद जिम्मी कैथवास, रोशन धुर्वे, दीपक सरयाम, यश काकोडिय़ा, एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!