भाजपा ने मनायी डॉ. अंबेडकर की जयंती, बूथों पर हुए कार्यक्रम

भाजपा ने मनायी डॉ. अंबेडकर की जयंती, बूथों पर हुए कार्यक्रम

इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र क्रमांक 10 द्वारिकाधीश नगर बूथ क्रमांक 219 पर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक अग्रवाल, इटारसी मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, प्रदीप रैकवार, कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल, आशीष शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बूथ क्रमांक 166 पर मनायी जयंती

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 के बूथ क्रमांक 166 पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शशांक मालवीय, बूथ अध्यक्ष राम लखन चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश पटैल, मनीष यादव, प्रदीप राजपूत, राकेश यादव, मिथलेश चौरे, नवीन मालवीय, राजेश प्रजापति, आकाश बरगल, सोनू सराठे, सुनीता दाहहिया एवं समस्त वार्ड वासी मौजूद रहे।

नर्मदापुरम वार्ड 26 में आयोजन

नर्मदापुरम में भाजपा वार्ड 26 बूथ समिति द्वारा डॉ अंबेडकर जयंती का आयोजन किया। बूथ विस्तारक अजय श्रीवास्तव, माया केवट ने संबोधित किया। इस अवसर पर बूथ 51 अध्यक्ष रामसिंह अहिरवार, 52 अध्यक्ष शेख वसीम, 53 अध्यक्ष संजय प्रजापति, महिला प्रमुख साधना संतोरे, नर्मदा प्रजापति, फुरकान कुरैशी, हरि सेवरिया, आकाश केवट, मंगल सिंग यादव सहित अनेक वार्ड के सदस्य उपस्थित रहे।

संविधान निर्माता को याद किया

डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पावन जयंती भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल इटारसी ने नगर के वार्ड क्रमांक-12 के बूथ-173/174 स्थित झुग्गी क्षेत्र (अंबेडकरनगर) न्यास कालोनी में बाबा साहेब को सामूहिक रूप से पुष्पांजलि प्रदान कर मनाई एवं बाबा साहेब अमर रहे, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा पार्षद एवं सभापति मनजीत कलोसिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष आनंद उटवार, भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री हेमलता विनोद कदम, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर महामंत्री रोहित साल्वे, भाजपा कार्यकर्ता विनोद कदम, बूथ अध्यक्ष-173 एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा कार्यकर्ता करण बरगले, सुरेश कुचबंदिया, चंदन गोस्वामी, राहुल यादव, राहुल विशोपिया, श्री राम अहिरवार, गोविंद सिंह, नानू इंगोले, हारी प्रजापति, असलम खान, रोहित परते आदि उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!