---Advertisement---
Learn Tally Prime

भाजपा ने मेहरागांव स्थित मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जयंती मनायी

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा संयुक्त रूप से संत शिरोमणि रविदास जयंती मेहरागांव स्थित मंदिर में मनाई गई। सर्व प्रथम संत श्री रविदास जी की प्रतिभा का पूजन किया, साथ ही मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश बरखने का सम्मान भी किया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने संत श्री रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रविदास जी के अनमोल वचनों और विचारों को समझाया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, भाजपा इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मेहरागांव सरपंच जीतेन्द्र पटेल, विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश सचान, विनय तिवारी, संतोष दीवान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पार्षद जिम्मी कैथवास, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो, मंडल उपाध्यक्ष विपुल चौधरी, वीरेंद्र यादव, मंडल मंत्री सौरभ राजपूत, विजय भंगाले, हरिशंकर मुन्ना पाल, जयदीप प्रजापति, लखन सोनी, कार्तिक चौहान, सतीश पटेल, रविन्द्र भावसार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मातृशक्ति युवा साथी उपस्थित रहे।

संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किये

आज भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी नगर मंडल में युवा सदस्य राजेश चौहान के प्रतिष्ठान पर संत श्री रविदास की जयंती अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पुरानी इटारसी नगर मंडल मयंक मेहतो, युवा मोर्चा नगर मंत्री सौरभ राजपूत, वार्ड 19 पार्षद राहुल प्रधान, मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो, राजेश चौहान, जयदीप प्रजापति, संजय युवने, वीरेंद्र यादव, संदीप चौहान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity
error: Content is protected !!