भाजपा ने सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई

भाजपा ने सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मण्डल द्वारा आजाद चैराह पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती मनाई गईं।जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी , पूर्व नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी , मंडल महामंत्री विनोद बारसे, सोहन  चौहान,  ग्रामीण मंडल महामंत्री जित्तू महारे, उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, वीरेन्द्र यादव, मंत्री राहुल मालवीय, प्रशांत मनवारे, गौरव कोरी, मनीष गालर, आलोक चौधरी , धर्मेंद्र वर्मा, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य शशांक मालवीय, गोविंद मेहतो, सत्यम  चौधरी एवं समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!