इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।
मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने बताया कि इस अवसर पर नगर के मंदिरों, स्कूल भवनों एवं पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया गया वहीं आंगनवाडिय़ों में बच्चों को फल एवं चॉकलेट वितरित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया।
इन कार्यक्रमों में मंडल मंडल महामंत्री अतुल शुक्ला, पार्षद जिम्मी कैथवास, गोविंद मेहतो, सौरभ राजपूत, विजय भंगाले, अवध नारायण पांडेय, कैलाश मालवीय, किशन यादव, रीना डोंगरे, नरेश मांझी, राकेश लोवंशी, अमीना गोलंदाजआदि अधिक संख्या में वार्ड वासी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री श्री मोदी े दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।








