---Advertisement---

बीजेपी नगर मंडल ने बूथ स्तर पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज नगर मंडल इटारसी द्वारा बूथ क्रमांक 211 पर मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के पितृ पुरुषों के बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, मंडल महामंत्री शैलेंद्र दुबे और सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष अर्जुन भोला, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक निर्मल, नगर मंत्री गौरव बड़कुर, कोषाध्यक्ष संजय राय चौधरी, सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश गोस्वामी, वरिष्ठ नेता पार्षद कुंदन गौर, जसबीर छाबड़ा, हैप्पी भाटिया, संदीप तिवारी, अमित मौर्य, हैप्पी शर्मा, नितिन व्यास, सतीश पटेल, प्रतीक मालवीय, पवन उसरेटे, शैलेंद्र महदोक, असलम खान, रुद्र पटेल और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

सभी ने मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को स्मरण किया और पार्टी के ‘सेवा पखवाड़ाÓ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.