---Advertisement---

नियुक्ति को लेकर भाजपाई भिड़े, युवा मोर्चा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से मारपीट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी में पदों को लेकर विवाद अब सड़क पर आ गया है। बीती रात भारतीय जनता युवा मोर्चा में नियुक्ति से नाराज अध्यक्ष पद के एक दावेदार ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष की पिटाई कर दी। मामला पुलिस थाने पहुंचा और मारपीट करने वालों तीन के खिलाफ नामजद शिकायत हुई है।

टीआई रामस्नेही चौहान के अनुसार तीन के खिलाफ नामजद है, व अन्य भी आरोपी हैं। मामला भाजपा के ही दो गुटों के बीच का बताया जा रहा है। जाहिर है, पार्टी में गुटबाजी अब सड़क पर आ रही है। देर रात तक पुलिस थाने में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे और आखिरकार किसी प्रकार का समझौता नहीं होने पर पुलिस थाने में पीडि़त पक्ष ने मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर युवाों में मारपीट की घटना हुई है। नवनियुक्त नगराध्यक्ष अभिषेक निर्मल के साथ मारपीट के आरोप में युवा नेता कुलदीप रघुवंशी, गोपाला मालवीय, दुर्गेश बघेल और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। झगड़ा मालवीयगंज में आरएमएस कॉलोनी चौराहा पर रात करीब पौने बारह बजे हुआ है।

झगड़े के बाद युवा नेताओं एकत्र होकर नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक के साथ उसके साथी रात 1 बजे थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा, नेता कुलदीप रावत, राकेश जाधव समेत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह समेत कई नेता नेता थाने पहुंचे। टीआई ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे अभिषेक निर्मल की रिपोर्ट पर कुलदीप रघुवंशी, गोपाला मालवीय, दुर्गेश के खिलाफ 341,294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.