---Advertisement---

हर घर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जिला टोली का गठन

By
On:
Follow Us
  • भाजपा का पांच दिनी हर घर तिरंगा कार्यक्रम कल से, 15 अगस्त को समापन

नर्मदापुरम। भारत (India) की आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का पांच दिवसीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (Madhavdas Aggarwal) ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसमें भाजपा जिला पदाधिकारी को दायित्व सौंपे गए हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला (Amit Mahalha) ने बताया कि 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के जिला प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी (Rajesh Tiwari) एवं जिला टोली सदस्य के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक महालहा (Deepak Mahalha), किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत (Yogendra Singh Rajput), जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव मालानी (Sanjeev Malani), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित (Archana Purohit) को बनाया है। अभियान के जिला प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम मंडल स्तर पर भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

चल समारोह का किया स्वागत

आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत भाजपा जिला पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय के सामने आदिवासी समाज द्वारा निकाले चल समारोह का स्वागत किया। स्वागत में जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, हंस राय, राजेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, अमित माहाला, गजेन्द्र तिवारी, राहुल ठाकुर, श्रीराम सगर, अखिलेश निगम सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.