भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल आज एक दिवसीय दौरे पर इटारसी पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं, महिला पदाधिकारियों मुलाकात कर प्रदेश सरकार की अति महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना से प्रत्येक पात्र हितग्राही महिलाओं को जोडऩे का कार्य करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस जन हितैषी योजनाओं के लाभ प्रत्येक पात्र महिलाओं को मिले यह हमारा नैतिक दायित्व है। इस योजना में महिला मंडल को महत्व भूमिका निभाना पड़ेगी, तभी इसमें हम पूर्ण रूप से सफल हो पाएंगे। जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल वार्ड 31 के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। श्री अग्रवाल ने कहा कि बूथ स्तर तक हर माह में दो बार की बैठकें होंगी। माह के अंतिम रविवार बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम होगा। बूथ समितियां एवं 5/5 टोली को सक्रिय कर आगामी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करें।

बूथ को मजबूत कर पार्टी का जनाधार बढ़ाएं। बैठक के उपरांत श्री अग्रवाल श्रीमती कला देवी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने वृंदावन गार्डन पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शिवदासानी के घर भी पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला के सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी ने दी। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष राहुल सोलंकी, मयंक महतो, योगेंद्र सिंह राजपूत, जागृति भदोरिया, बबीता चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!