भाजपा स्थापना दिवस वार्ड-11 एवं 12 में मनाया 

भाजपा स्थापना दिवस वार्ड-11 एवं 12 में मनाया 

इटारसी। आज भाजपा नगर मण्डल इटारसी के स्वामी विवेकानंद शक्ति केंद्र-01, वार्ड-11 एवं 12 के बूथों ( 172-173-174 ) पर भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया।

कार्यक्रम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया गया एवं भाजपा के पित्र पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जय भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारे लगाए गए, मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि, भाजपा जिला नर्मदापुरम के सह-मीडिया प्रभारी एवं आज शक्ति केंद्र पर इस स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रभारी राजा तिवारी, सांसद प्रतिनिधि एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी मनोज पोपली, भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश रैकवार, भाजपा वरिष्ठ नेता, बूथ अध्यक्ष-172 एवं शक्ति केंद्र के संयोजक लक्ष्मीनारायण चौहान, भाजपा नेता एवं वार्ड-11 से पार्षद अमित विश्वास, भाजपा नगर मंडल इटारसी के सह-मीडिया प्रभारी एवं शक्ति केंद्र के सह-संयोजक नरेंद्र राजपूत, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के निवासी आनंद उटवार, बूथ अध्यक्ष-174 अजय तिवारी, भाजपा नेता अनुराग चौकसे जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री, बूथ विस्तारक-2.0 के नगर सोशल मीडिया प्रभारी, बूथ अध्यक्ष-173 मयूर मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंत्री गौरव जयसवाल, पार्टी कार्यकर्ता राहुल यादव, मयूर चावरे, अंशुल रायकवार, अमन बाबरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!