भाजपा नेताओं ने गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान की जानकारी दी

भाजपा नेताओं ने गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान की जानकारी दी

इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग मोर्चा की इटारसी एवं पुरानी इटारसी मंडल की संयुक्त बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा एक अभियान चला रहा है जिसमें प्रदेश के मंत्री राजाराम शिवहरे व सह प्रभारी ग्रामीण बैंक रामनिवास गुर्जर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अमित चौधरी भाजपा के अभियान गांव गांव चलो घर घर चलो के तहत पुरानी इटारसी स्थित पिपलेश्वर गार्डन में कार्यक्रम में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में भाजपा द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं व उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया जाये और 2023 में होने वाले चुनाव के बारे सभी को एकजुट होने के लिए कहा व मार्गदर्शन दिया। पुरानी इटारसी भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय, इटारसी नगर मंडल व पुरानी इटारसी जिला मंत्री विनोद लोंगरे, नगर मंडल महामंत्री मनीष यादव, चंदन बाथरी उपाध्यक्ष, महामंत्री संतोष मालवीय, राजेश पटेल, सतीश पटेल, देवेंद्र परिहार, राजू मालवीय, संजय मनवारे, नफीस अहमद सिद्दीकी सहित सभी पदाधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सदस्य एवं रजक समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!