---Advertisement---

संगठन चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेदारियां

By
On:
Follow Us
  • भारतीय जनता पार्टी के संगठन निर्वाचन हेतु जिला कार्यशाला

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला जिला कार्यालय में हुई। कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी संगठन के चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना और संगठन को मजबूत करना था। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में अधिक सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया और विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यशाला में पूर्व विधायक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश दिवाकर, जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जांदौन, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, शिव चौबे, जिला सह निर्वाचन अधिकारी भरतसिंह राजपूत सुश्री राजो मालवीय, विवेक गौर, श्रीमती राधा सुधीर पटेल मंचासीन रहे।

जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि दो लाख तीस हजार प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश संगठन के आव्हान पर जिला संगठन चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 7, 8 एवं 9 नवंबर को मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित करना है। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे एवं आभार मुकेश चंद्र मैना ने माना। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल प्रभारी मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी एवं मंडल संगठन पर्व सहयोगी उपस्थित थे।

चौधरी को मिली डोलरिया की जिम्मेदारी

Jay Kishore

भारतीय जनता पार्टी के महा सदस्यता अभियान के पश्चात संपूर्ण नर्मदापुरम जिले के 23 मंडलों में सदस्यता अभियान लगभग पूर्ण हो चुका है, उसके पश्चात बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र मंडल कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया एवं मंडलों का गठन प्रारंभ हो चुका है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम के निर्वाचन प्रक्रिया के जिले के प्रभारी नरेश दिवाकर पूर्व विधायक, सहप्रभारी भरत सिंह राजपूत, सहप्रभारी सुश्री राजो मालवीय ने जिला प्रभारी सीमा सिंह, अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल की सहमति से मंडल अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया के लिए प्रभारी घोषित किए हैं। इसी प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी को डोलिरया मंडल का चयन प्रक्रिया में प्रभारी बनाया है। श्री चौधरी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर उनके सभी साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने बधाई दी है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.