---Advertisement---

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, अमर्यादित टिप्पणी पर जताया कड़ा विरोध

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में इटारसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर राहुल गांधी का पुतला जलाया।

देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान

भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री का अपमान पूरे भारत के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि राजनीति भले ही विचारधारा पर आधारित हो, लेकिन भाषा में हमेशा सम्मान और सभ्यता होनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को न केवल अपमानजनक बताया, बल्कि इसे भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विपरीत बताया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र और उसके शीर्ष नेतृत्व के सम्मान के विरुद्ध किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी को सहन नहीं किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुश्री राजो मालवीय, नर्मदापुरम नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती ममता नागवंशी और श्रीमती मालती गौर, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, इटारसी से श्रीमती जागृति आशीष भदोरिया, पुरानी इटारसी से श्रीमती बबीता चौहान, नर्मदापुरम से श्रीमती चंचल मालवीय, भीलटदेव से श्रीमती ज्योति मालवीय और सिवनी मालवा ग्रामीण से श्रीमती पुष्पा रघुवंशी भी मौजूद रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.