भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषणा, अध्यक्ष के अलावा संभाग से कोई पद नहीं

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषणा, अध्यक्ष के अलावा संभाग से कोई पद नहीं

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (State President Vishnudutt Sharma) की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया (State President Maya Narolia) ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा होशगाबाद संभाग से किसी को कोई पद नहीं मिला है। कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, सात मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सहकार्यालय मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी, मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ज्योति दुबे सागर, बबीता परमार शाजापुर, शशि यादव विदिशा, हिमाद्री सिंह सांसद अनूपपुर, नंदिता पाठक छतरपुर, मीना जोनवाल पूर्व महापौर उज्जैन, वंदना मांडरे गुना, प्रदेश महामंत्री पद पर माया पटेल देवास और अष्वनी परांजपे जबलपुर, प्रदेश मंत्री उमा सिंह विदिषा, अपर्णा पाटिल ग्वालियर, शषि पटेल मंडला, आषा गुप्ता पन्ना, वैषाली महाले छिंदवाड़ा, खुशबू गुप्ता ग्वालियर, ममता भिलवार ग्वालियर, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता पूर्व महापौर रीवा, सह-कोषाध्यक्ष जया शर्मा बड़वानी, कार्यालय मंत्री नंदा दुबे भोपाल, सहकार्यालय मंत्री नवदीप कौर सीहोर, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ.निशा सक्सेना भोपाल, सोशल मीडिया सह प्रभारी अपेक्षा शुक्ला उज्जैन, मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा भोपाल और मीडिया सहप्रभारी प्रियांशा उरमलिया सतना को बनाया गया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!