भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल ने मनाई प्रथम महिला शिक्षिका की जयंती

भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल ने मनाई प्रथम महिला शिक्षिका की जयंती

इटारसी। आज वार्ड नंबर 28 के बूथ क्रमांक 221 पर बूथ प्रभारी श्रीमती ममता पटेल के निवास पर श्रीमती सावित्री बाई फुले (Mrs. Savitri Bai Phule) के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।

जयंती के अवसर पर महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने सावित्रीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जागृति भदौरिया, महामंत्री हेमलता कदम, मंत्री मीनाक्षी राजपूत, मीडिया प्रभारी नीतू सराठे, सह आई टी प्रभारी माधुरी गौर, श्रीमति भावना पटेल एवं अन्य सभी सदस्य बहनें उपस्थित रहीं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!