भाजपा महिला मोर्चा ने जी-20 देशों के स्वागत में डाली रंगोली

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल पुरानी इटारसी (Bharatiya Janata Party Mahila Morcha Nagar Mandal Old Itarsi) द्वारा जी-20 का स्वागत कार्यक्रम आजाद चौराहा में रखा गया।

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित के मार्गदर्शन में जी-20 का स्वागत रंगोली डालकर एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, मयंक मेहतो, राधा मैना, लक्ष्मी गालर, ममता मालवीय, बबिता चौहान, पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, सरोजनी सचान,  राजकली बाबरिया, शक्ति राजपूत, किरण मालवीय,  अनीता भगोरिया, ममता सोनी, लता मिश्रा, मुमताज बी, माया वरतेकर, रंजीता सुबुद्धि, सुशीला ठोके, रामवती वरखने, अनिता सैनी, अनिता ओनकर एवं अधिक संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: