इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की मासिक बैठक आज सांगठनिक रूपरेखा और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों सहित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं नगर मंडल इटारसी की प्रभारी श्रीमती रीता सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी देखरेख में संगठन के आगामी अभियानों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस मासिक बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें जमीनी स्तर पर पूरी तरह सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।












