इटारसी। अभिनंदन मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी बहादुर सिंह चौधरी ने आगामी नगर पालिका चुनाव का लक्ष्य तय करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में भाजपा का पार्षद निर्वाचित करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ जुटने की अपील की। इस अवसर पर महामंत्री अतुल शुक्ला, राजकुमार बावरिया, वरिष्ठ नेता पंकज मणि पहारिया, जयप्रकाश सचान सहित मोर्चा, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











