भाजपा नगर मंडल इटारसी ने बाबासाहेब को याद किया

भाजपा नगर मंडल इटारसी ने बाबासाहेब को याद किया

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल (BJP Nagar Mandal Itarsi) के सदस्यों ने आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की जयंती श्रद्धा से मनाई इस अवसर पर नगर मंडल की कुछ ही सदस्यों ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण करके भारतीय राजनीति और संविधान के निर्माण में दिए गए उनके योगदान को याद किया।
नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Joginder Singh) ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का मूल नाम भीमराव था और उनका जन्म 14 अप्रैल 18 से 91 को मध्य प्रदेश के मऊ में हुआ था। उन्होंने बंबई के एलफिन्स्टोन स्कूल से 1907 में मैट्रिक की परीक्षा पास की। बी.ए.के बाद एम.ए.के अध्ययन हेतु बड़ौदा गए। बाद में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स एण्ड पोलिटिकल सांइस में एम.एससी.और डी.एस सी.और विधि संस्थान में बार-एट-लॉ की उपाधि हेतु स्वयं को पंजीकृत किया और भारत लौटे।
उन्होंने धर्मपत्नी रमाबाई के साथ जीवन निर्वाह किया। उन्‍होंने मूक और अशिक्षित और निर्धन लोगों को जागरुक बनाने के लिये मूकनायक और बहिष्कृत भारत साप्ताहिक पत्रिकायें संपादित कीं और अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिये वह लंदन और जर्मनी जाकर वहां से एम. एस सी.डी.एस सी.और बैरिस्टर की उपाधियाँ प्राप्त की।बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर को कोलंबिया विश्वविद्यालय ने एल.एलडी और उस्मानिया विश्वविद्यालय ने डी.लिट्. की मानद उपाधियों से सम्मानित किया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पूर्व भाजपा महामंत्री मुकेश मैना, संजय युवने, ऋषि ओझा उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!