इटारसी। भारतीय जनता पार्टी समर्पण निधि अभियान का कार्यक्रम चल रहा है। प्रत्येक मंडल को समर्पण निधि का लक्ष्य संगठन ने दिया है। भाजपा नगर मंडल पुरानी इटारसी ने यह लक्ष्य पूर्ण करते हुए समर्पण निधि की राशि पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला को जमा कराई। जिलाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो सहित मंडल के प्रत्येक वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके कार्य की सराहना की है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, अभियान जिला प्रभारी विवेक गौर, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, आजीवन सहयोग निधि मंडल प्रभारी पंकज मणि पहाडिय़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो उपस्थित रहे।