---Advertisement---

तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल ने बनायी रूपरेखा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में नगर मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने की। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा नगर के समस्त नागरिकों समेत मुख्य मार्गों से निकलेगी। बैठक का संचालन शैलेंद्र दुबे ने किया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा की रूपरेखा, रूट प्लान, सुरक्षा, स्वागत-सम्मान, सजावट, जनभागीदारी और अनुशासन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और जनसंपर्क मूलक बनाया जाए। सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

बैठक में वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, नीरज जैन, शैलेंद्र दुबे, सौरभ मेहरा, गोपाल शर्मा, जागृति भदौरिया, संगीता मालवीय, मनोज शर्मा, संजय राय चौधरी, मिथिलेश गोस्वामी, गौरव बड़कुर, हिमांशु देवहरे, सुष्मिता दुबे, राकेश अहिरवार, आशा राव, प्रतीक चौरसिया, श्रद्धा अग्रवाल, मयूर मालवीय, प्रतीक मालवीय, राहुल भावसार, सभापति राकेश जाधव, अमित विश्वास, जिम्मी कैथवास, मंजीत कलोसिया, कुंदन गौर, राहुल प्रधान उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन गोपाल शर्मा ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.