इटारसी। इटारसी में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में राज्य सभा सांसद माया नरोलिया, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ में शहर के कई नागरिक शामिल हुए।
अपार जोश और उल्लास के साथ तिरंगा यात्रा श्री द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुई और इटारसी के मुख्य बाजार से होकर जयस्तंभ चौक पर संपन्न हुई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकात्मता से राष्ट्रवाद भाव जागरण के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश के सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है।










