सोहागपुर जनपद पर भाजपा का कब्जा, जालम सिंह अध्यक्ष, राघवेंद्र  उपाध्यक्ष

सोहागपुर जनपद पर भाजपा का कब्जा, जालम सिंह अध्यक्ष, राघवेंद्र  उपाध्यक्ष

सोहागपुर/राजेश शुक्ला। सोहागपुर जनपद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को संपन्न अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के जालम सिंह पटेल ने अध्यक्ष के रूप में विजय हासिल की है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी निर्विरोध जप उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बुधवार सुबह 10: 30 बजे से जनपद कार्यालय में एसडीएम अखिल राठौर, निर्वाचन अधिकारी पंचायत तहसीलदार अलका एक्का सीईओ श्रीराम सोनी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजीव दुबे, बीपीओ बृजेश तिवारी, विपिन गिल्ला की मौजूदगी में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन में जालम सिंह पटेल एवं सुरेश पटेल ने नामांकन दाखिल किए थे । दोनों के नामांकन वैध पाए जाने पर मतदान कराया गया। मतदान के बाद 16 सदस्य जनपद पंचायत में जालम सिंह पटेल के पक्ष में 9 मत एवं सुरेश पटेल के पक्ष में 7 मत प्राप्त हुए। इस तरह जालम सिंह पटेल को बहुमत के आधार पर निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष के निर्वाचन के पश्चात दोपहर 3 बजे से उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई उपाध्यक्ष के लिए केवल एक नामांकन राघवेंद्र रघुवंशी का प्राप्त होने पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा राघवेंद्र रघुवंशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दौरान जनपद कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसडीओपी मदन मोहन चौधरी एवं टीआई विक्रम रजक के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा।

यह सदस्य रहे उपस्थित

जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन के समय सभी 16 जनपद सदस्य उपस्थित रहे और मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। जिन सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया उनमें सुरेश कुमार, पार्वतीबाई डालचंद, अभिलाषा संजय सिंह, संजय पटेल, जालम सिंह पटेल, माया वाल्मीकि राकेश कुमार, रुकमणी पटेल बहादुर सिंह, राघवेंद्र रघुवंशी, डॉली लखन शर्मा, उमा देवी तिवारी अरुण कुमार, नर्मदा मंटू सिंह सूर्यवंशी , पार्वती बारेलाल दर्सिमा, नेपाल सिंह, जगदीश कुशवाहा, प्रियंका जयराम अहिरवार एवं रामसिया बाई रामू शामिल हैं।

भाजपा भी खुश, कांग्रेसी भी खुश

जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में सांसद प्रतिनिधि जालम सिंह पटेल के निर्वाचन होने में सामाजिक रिश्तेदारों की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। निर्वाचन के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का विजयी जुलूस निकाला गया। जिसमें कई कांग्रेस नेता शामिल हुए जो नव निर्वाचित जप अध्यक्ष के करीबी रिश्तेदार हैं। जालम सिंह के जनपद अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन के बाद कांग्रेसी खेमे में भी खुशी दिखाई दे रही है। हालांकि भाजपा इस बात से खुश है कि जालम सिंह पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता है , जिनका अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन हुआ है साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी चुने गए हैं। कहना ना होगा जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा के ही 2 सदस्य अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे । जालम सिंह पटेल जहां सांसद प्रतिनिधि हैं। वही सुरेश कुमार पटेल भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!