इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नगर मंडल पुरानी इटारसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।
मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने बताया कि इस 15-दिवसीय अभियान के दौरान कई जन-कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति अभियान और आयुष्मान कार्ड वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा, समाजहित में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी महामंत्री अतुल शुक्ला (संयोजक) और विनोद लोगरे (सह-संयोजक) को सौंपी गई है।बैठक में बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश मैना, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी, और जिला मंत्री उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन अतुल शुक्ला ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष विजय भंगाले ने किया।
इस मौके पर मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रभारी अशोक मालवीय, सह-प्रभारी अवध नारायण पांडेय, और मंडल उपाध्यक्ष रीना डोंगरे, वीरेंद्र यादव, विपुल चौधरी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।











