इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का 42 वॉ स्थापना दिवस (Foundation Day) आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा राजेंद्र अग्रवाल के निवास स्थान पर मनाया गया। सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyay) एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mookerjee) के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय थे एवं अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल ने की। श्री मालवीय ने कहा कि जनसंघ (Jana Sangh) से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचने में कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग एवं समर्पण ही रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी 2 सांसद (MP) से 303 तक पहुंचने में कामयाब हुई है। सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में हमें पहचाना जाता है। यह कार्यकर्ताओं का सतत संघर्ष का ही परिणाम है। पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। इस अवसर पर मालवीय ने कहा हमें एकजुटता से मिलकर पार्टी के लिए सदैव कार्य करते रहना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजा तिवारी, राकेश जाधव, मनोज पोपली, गोपाल शर्मा, मनीष यादव, नीलेश मालवीय, शुभम गौर, सौरभ मेहरा, हैप्पी शर्मा, पप्पू यादव, शैंकी चुटीले, बल्ला यादव आदि उपस्थित थे।
[adrotate banner="7"]
भाजपा 2 से 303 सांसद तक पहुंची, इसके पीछे है इनकी मेहनत


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









