केसला। एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे, का नारा देने वाले पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज केसला मंडल के ग्राम केसला में उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी केसला मंडल के महामंत्री अजय बाजपेई, जगदीश बाबरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रमेश मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश यादव, महंत गोविंद दास, विधायक प्रतिनिधि डॉ. राम किशोर यादव, मंडल उपाध्यक्ष रूपेश मालवीय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील बाबा ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश श्रीवास, कन्हैयालाल सराठे, राजेश राठौर, दिनेश यादव, अतुल श्रीवास्तव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








