नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला नर्मदापुरम ने बुधवार को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री उमा भारती के 64 वे जन्मदिन पर विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय चौकसे ने बताया कि उमा भारती के जन्मदिवस पर 11 नारियल मां नर्मदा में प्रवाहित कर उनके दीर्घ आयु की कामना की। उसके पश्चात् न्यू जयस्तंभ पर केक काटकर, आतिशबाजी ढोल बाजे के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर अखिलेश निगम, विजय संतोरे, अर्जुन सिंह, हरि सेवरिया, देवेन्द्र राठौर, अजय शर्मा, चेतन सिलोदिया, कैलाश सकतपुरा, कार्तिक यादव, वैभव पारे, राजेन्द्र वर्मा, दिलीप केवट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।