---Advertisement---

धर्मांतरण और अतिक्रमण के खिलाफ भाजपा ने दिया केसला थाने के समक्ष धरना

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

केसला/इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पदाधिकारियों ने आज केसला थाना (Kesla Police Station) के सामने प्रशासन के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ग्रामीण क्षेत्र में भोले वाले आदिवासियों को जबरदस्ती धर्मांतरण कराने का विरोध किया।

आंदोलनकारी भाजपा पदाधिकारियों की मांग है कि केसला विकासखंड (Kesla Development Block) के ग्राम सुखतवा (Village Sukhatwa) और केसला (Kesla) में एक समुदाय विशेष के आवासों के वैधानिक दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन अविलंब किया जाए, केसला विकासखंड के ग्राम सुखतवा एवं केसला में उक्त समुदाय को शासन अथवा पंचायत द्वारा आवंटित आवासीय पट्टों की जांच करते हुए उनकी पात्रता की जांच की जाए और उक्त पट्टे तत्काल निरस्त किए जाएं, इस समुदाय के बीपीएल कार्डों की वैधानिक जांच की जाए।

केसला विकासखंड में सड़कों के किनारे और सुखतवा में संचालित अवैध मुर्गा/मटन की दुकानें तत्काल हटाई जाएं। केसला थाने के अंतर्गत निवासरत उक्त समुदाय के असामाजिक तत्वों के पुलिस रिकार्ड के आधार पर इनके विरुद्ध कठोर एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाई अविलंब की जाए और ग्राम केसला, सुखतवा, भरगदा एवं अन्य स्थानों पर समुदाय विशेष द्वारा अतिक्रमण की गई शासकीय भूमि एवं संपत्ति को अविलंब अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।

इस अवसर पर शैलेन्द्र दीक्षित (Shailendra Dixit) , दीपक हरिनारायण अग्रवाल (Deepak Harinarayan Agarwal), संदेश पुरोहित (Sandesh Purohit), शिवकिशोर रावत (Shivkishore Rawat), अनिल बुंदेला (Anil Bundela), राजेश तिवारी (Rajesh Tiwari), अनंत वर्मा (Anant Verma), राजा तिवारी (Raja Tiwari), राजू अग्रवाल (Raju Agarwal) सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.