---Advertisement---

केसला में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हुए शामिल

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। आज केसला मंडल के बूथ क्रमांक 299 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 125 वॉ एपिसोड सुना गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान, सभी ने प्रधानमंत्री के ‘लोकल फॉर वोकल’ के नारे को अमल में लाने पर जोर दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वे हमेशा किसी न किसी बूथ पर जाकर ‘मन की बात’ सुनते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री द्वारा दी जाने वाली नई-नई जानकारियां मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के यहां आकर मन की बात सुनने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, अर्चना मेहतो, सुशील बरखडे, प्रमेश मालवीय, अजय साहू, शिवप्रसाद यादव, धीरज यादव, सुभाष पटेल, शिवनाथ यादव, गिरधारी यादव, कन्नू सराठे, अमरनाथ कलमे, सरवन काजले और नारायण कलमे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.