भाजपा कार्यकर्ताओं ने की इटारसी सरोवर की सफाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की इटारसी सरोवर की सफाई

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कार्यकर्ताओं ने इटारसी सरोवर की सफाई का काम किया। भाजपा के नगर मंडल (BJP Nagar Mandal) के नेतृत्व में 23 जून से 6 जुलाई तक पार्टी से आये कार्यक्रम अनुसार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
आज स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान के तहत इटारसी सरोवर में सफाई की गई। नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Municipal Board President Joginder Singh) ने बताया कि 23 जून से 06 जुलाई तक चलाये जा रहे पौधरोपण, जलस्रोतों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज की गतिविधि में कार्यक्रम प्रभारी राकेश जाधव एवं सह प्रभारी यज्ञदत्त गौर लालू, कार्यक्रम नगर संयोजक विश्वनाथ सिंघल, कार्यक्रम नगर सह संयोजक जसबीर सिंघ छाबड़ा, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, अभिषेक तिवारी, भाजपा महामंत्री राहुल चौरे, नगर मंत्री ऋषभ दुबे, आईटी सेल प्रभारी सौरभ मेहरा, नगर उपाध्यक्ष जित्तू भदौरिया, अनिल गेलानी, बेअंत सिंह, पप्पू कुरेले, राकेश मालवीय, आकाश प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!