---Advertisement---

भाजपा पुरानी इटारसी मंडल में आयोजित हुई 5 शक्ति केंद्रों की बैठक

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नगर मंडल पुरानी इटारसी (Nagar Mandal Old Itarsi) की आज 5 शक्ति केंद्रों की आगामी कार्य योजना एवं सदस्यता अभियान को लेकर बैठक विधायक कार्यालय पुरानी इटारसी (MLA Office Old Itarsi) में संपन हुई। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay), डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyamaprasad Mukherjee) एवं भारत माता (Bharat Mata) के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर शक्ति केंद्रों की कार्यशाला प्रारंभ की गई।

कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रसन्ना, जिला मंत्री उमेश पटेल, नर्मदापुरम विस्तारक ब्रजमोहन वासुदेव, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, महामंत्री गोविंद मेहतो उपस्थित रहे। शक्ति केंद्र क्रमांक 7 अटल बिहारी बाजपेई और शक्ति केंद्र क्रमांक 8 राजमाता सिंधिया की बैठक सुबह 11 बजे हुई। उसके उपरांत शक्ति केंद्र क्रमांक 1 स्वामी विवेकानंद, दोपहर 2 बजे, शक्ति केंद्र क्रमांक 2 सरदार वल्लभ भाई पटेल दोपहर 4 बजे और शक्ति केंद्र क्रमांक 3 वीर सावरकर की बैठक शाम 6 बजे सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक,सह संयोजक, सोशल मीडिया, महिला कार्यकर्ता, हितग्राही प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलओ,बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के साथ संपन्न हुई।

इन शक्ति केंद्र की बैठक में मेहरागांव सरपंच जितेंद्र पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नफीस सिद्धीकी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक मालवीय, लीलाधर नामदेव, लीलाधर मनवारे, मंडल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, विपुल चौधरी, मंडल मंत्री प्रशांत मनवारे, सौरभ राजपूत, सोशल मीडिया रौनक मालवीय, विधायक प्रतिनिधि विनय तिवारी, रमाकांत चौधरी, सुभाष मालवीय, राजकुमार गालर, सुनील पांडे, अनुसूचित जाति जिला मंत्री विनोद लोंगरे, डॉ पंकज पहाडिय़ा, हर्षवर्धन दत्ता, संध्या राय, मृदुला रावत, प्रतिक्षा ठाकुर, ब्रजमोहन चौधरी, विजय भंगाले, किशन यादव, मुन्ना पाल, श्यामकांत मिश्रा, आनंद इंगेले, जितेंद्र साहू, संदीप राय, आलोक दीक्षित, बलराम सोनी, हेमंत पूरी गोस्वामी, अनिल तिवारी, दिनेश पोनीकर, संजय असवारे, मनोज चिचवारे, सौरभ जोशी, रविंद्र भावसार, रामदास कहार, देव कहार, योगेश चावरे, अवधेश मालवीय, प्रवीण शुक्ला, रूपेश शर्मा, अनिल डोंगरे, अनिल पटेल, सोहन चौहान, मनीष गालर, दीपक श्रीवास, अमित मेहतो, नितिन श्रीवास्तव, सुमित गालर, सुमित टिकरिया, सुरेंद सिंह राजपूत, दीपक वर्मा, अदिति मालवीय, मुन्नालाल मेहरा, उमा शंकर लौवंशी, संतोष मालवीय, राकेश लौवंशी, अनिल पटेल आदि आदि शक्ति केंद्रो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!