भाजपा की आगामी मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित

भाजपा की आगामी मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मंडल की कार्यसमिति बैइक 30 जुलाई को है। इस बैठक के दौरान होने वाले पार्टी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने आज सुदामा मैरिज हॉल में एक बैठक हुई जिसमें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
नगर मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मयंक महाला ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाली बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मातृ शक्ति की उपस्थिति सादर अनिवार्य रहेगी। बैठक में पुरानी इटारसी मंडल में कोरोना में शांत हुए नागरिकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करना, सेवा ही संगठन के माध्यम से किय कार्यों की जानकारी देना, आने वाले पार्टी के कार्य प्रस्ताव आदि पर जानकारी दी।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री उमेश पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, महामंत्री विनोद बारसे, सोहन चौहान, नगर उपाध्यक्ष सरोज उईके, ममता सोनी, नगरमंत्री प्रशांत मनवारे, सौरभ राजपूत, निर्मल राजपूत, नफीस अहमद, कैलाश मालवीय, विनोद जोशी, गोविंद मेहतो, प्रदीप सिंह, रूपेश शर्मा, अजीत, गौरव कोरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!