इटारसी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee ) की जयंती न्यास कॉलोनी वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ फल वितरण कर मनायी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता जगदीश मालवीय (Jagdish Malviya) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं अटल जी के किये कामों को याद करते हुए विचार रखे। कार्यक्रम प्रभारी, युवा मोर्चा नगर महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा ने सेवा दिवस के रूप में बुजुर्गों के बीच जयंती मनाने का निर्णय लिया एवं सभी युवा साथियों के साथ फल वितरण कर बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी, विश्वनाथ सिंघल, पूर्व नपाध्यक्ष पंकज चौरे, नगर महामंत्री राहुल चौरे, मोहित मैना, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, भाजपा नगर सह कार्यालय मंत्री रिक्की वलेचानी, सांसद प्रतिनिधि मनोज पोपली, भाजपा नगर मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, भाजयुमो आईटी सेल प्रभारी शुभम ठाकुर, मनीष यादव, बेअंत सिंह, पुनीत मालवीय भाजयुमो नगर मंत्री रोहित वेशकर, राहुल बाथरी, पवन उसरेटे, नितिन जैन, आलोक कैथवास, भारत मित्रा, नवीन शर्मा, यशवर्धन चौबे, राम राजपूत, अभिषेक मालवीय, लक्की गुरयानी, गौरव जैसवाल, अन्नू सरवरिया, देवी सिंह, पप्पी साहू, सूरज प्रजापति, कृष्णा, शुभम गौर, शक्लेश्वर तिवारी, हिमांशु गुप्ता, शैलेष योना, हिमांशु देवहरे, गौरव रैकवार, रोहित सराटे, एवं अन्य उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजयुमो ने अटल जी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में फल बांटे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com