इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर मंडल पुरानी इटारसी ने आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव को एक ज्ञापन सौंपकर शहर में अवैध और खुलेआम मांस एवं मदिरा के विक्रय तथा ओपन अहातों को तत्काल बंद कराने की मांग की। यह कदम श्रावण माह में हिन्दू धर्म की आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मयंक मेहतो में मार्ग दर्शन में और भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अंशु यादव के नेतृत्व में सौंपे इस ज्ञापन में प्रशासन से इन गतिविधियों पर शीघ्र कार्रवाई का निवेदन किया है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पंकजमणि पहाडिय़ा, भाजपा मंडल महामंत्री अतुल शुक्ला, उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत और गोविंद मेहतो, वीरेंद्र यादव, विपुल चौधरी, मंत्री राकेश वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी, शशांक मालवीय, शुभम प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय चौरे, प्रशांत मनवारे, उमाशंकर लौवंशी, अनिल तिवारी, राजू पाल, रजत मेहतो, आलोक कैथवास, कार्तिक चौहान, हरिओम राजपूत, शेख अहमद, अंकित मेहतो सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।












