इटारसी। भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुरीक्षण 2025 के अंतर्गत नर्मदापुरम के चारों विधानसभा क्षेत्र में SIR कार्य जारी है।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 137 होशंगाबाद तहसील खंड इटारसी के अंतर्गत मतदान केन्द्र 145 धोखेड़ा के बीएलओ सविता चौधरी द्वारा अपने मतदान केन्द्र के सभी 533 मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य सर्वप्रथम शत प्रतिशत पूर्ण करने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी नीलेश कुमार शर्मा तथा सुनीता साहनी तहसीलदार एवं सहायक निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इटारसी ने उनका पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया।
उक्त कार्य में वालियेन्टर ललित चौरे ग्राम धोखेड़ा का भी पूर्ण सहयोग रहा। उक्त मौके पर निर्वाचन शाखा से डीएस सूर्यवंशी, सचान केएस कुर्मी, मनीष गौर, प्रखर मालवीय, अनिल मिश्रा उपस्थित रहे।








