---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

बोर्ड की परीक्षाएं कल से जिले में 75 केंद्रों पर होंगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – उडऩदस्ता दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया जाएगा सतत निरीक्षण
  • – अनाधिकृत व्यक्तियों, अवांछित गतिविधियों पर होगी कार्रवाई

नर्मदापुरम। जिले में 5 फरवरी व 6 फरवरी से 10 वीं, 12 वीं एवं अन्य व्यवसायिक परीक्षाएं 75 केंद्रों पर शुरू होने जा रही है। 10 वी में नियमित 15376 और स्वाध्यायी 1460 तथा 12 वी में नियमित 11135 और प्राइवेट 1799 विद्यार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने नर्मदापुरम जिले के परीक्षा केन्द्रों के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने कलेक्टर प्रतिनिधि के साथ-साथ निरीक्षण दलों का भी गठन किया है। कलेक्टर सुश्री मीना ने मंडल से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालन के लिए निर्देश सर्वसंबंधितों को दिए हैं। कलेक्टर सुश्री मीना ने कलेक्टर प्रतिनिधि, उडऩदस्ता दलों एवं अन्य सर्व संबंधितों को निर्देशित किया है कि वे सौंपे गये दायित्वों का पालन करना सुनिश्चित करें।

अपर कलेक्टर नर्मदापुरम देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पूर्व से लेकर परीक्षा पूर्ण होने तक परीक्षा केन्द्रों से 100 गज की दूरी के अंदर अनाधिकृत व्यक्तियों तथा अवांछनीय गतिविधियों पर सख्ती से अधिकृत अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है एवं दर्ज एफआईआर पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए सर्वसंबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को अधिकृत किया गया है। परीक्षा के समयक संचालन तथा नकल पर अंकुश लगाने के लिए गठित उडऩदस्ता दलों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जाएगा।

अपर कलेक्टर ने बताया है कि परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण के लिए नियुक्त सभी उडऩदस्ता दल अधिकारी व कलेक्टर प्रतिनिधि एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे मंडल एवं कार्यालय से प्राप्त निर्देशो का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे ताकि परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन पूर्ण दृढ़ता व अनुशासन में संपन्न हो। उन्होंने बताया है कि इस वर्ष कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति / अनुपस्थिति की मॉनीटरिंग मंडल द्वारा निर्मित मोबाईल एप के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर किये जाने की व्यवस्था की गई है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.