वेसेरे मजदूर संघ की मंडल बैठक एवं मंडल कोषाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित

वेसेरे मजदूर संघ की मंडल बैठक एवं मंडल कोषाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ परिसर (West Central Railway Labor Union) में आज मजदूर संघ भोपाल मंडल (Bhopal Division) की कार्यकारिणी मीटिंग (Executive Meeting) में जोनल महामंत्री अशोक शर्मा (Ashok Sharma), मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय (Rajesh Pandey), जोनल कोषाध्यक्ष कमलेश परिहार (Kamlesh Parihar), सहित गुना (Guna), बीना (Bina), विदिशा (Vidisha), शाजापुर (Shajapur), शिवपुरी (Shivpuri), भोपाल (Bhopal), खंडवा (Khandwa), हरदा (Harda) से प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

संघ की विशेष अंतरिम मीटिंग में शाखाओं को मजबूत करने, सदस्यता में वृद्धि सहित बोनस की तैयारी पर चर्चा हुई। ज्ञातव्य है कि संघ के भोपाल मंडल कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे की सेवा निवृत्ति एवं उनकी विदाई पार्टी के लिए सेशन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बड़े ही उल्लास और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में विदाई दी गई। उनकी संघ हित में तथा कठिन समय में संगठन को एकता और मजबूत प्रदान करने की भूमिका की सराहना की गई। कुशल नेतृत्व क्षमता को सराहा गया। सभी वरिष्ठ लीडर्स ने श्री दुबे से अनुरोध किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी मजदूर संगठन को अनुभव का लाभ प्रदान करें। सलाहकार की जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर जेए नियाजी, दिनेश त्रिपाठी, डीडी टिकरिया, हुकम सिंह मीना, केएन गुप्ता, संतोष उपाध्याय, रोमेश चौबे, आलोक त्रिपाठी, अशोक सिन्हा, कलीम खान, महाकालेश्वर कश्यप, राजेश गौर, कुंदन आगलावे, नितिन ओंकार, संजय कैचे, आरके श्रीवास्तव, भागीरथ मीना, श्याम निर्मल, राजेश सूर्यवंशी, संतोष चतुर्वेदी, अमरेश कुमार, योगेश चौरे, अर्जुन ऊटवार, संतोष दुबे, सौरभ पाण्डेय, सौरभ गुप्ता, अनिल गुप्ता, विकाश कश्यप, मुजफ्फर खान, धवल, राजेंद्र व्यास सहित बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में शहर से सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र ओझा, सुनील बाजपेई, मनोहर तिवारी मनुआ,आलोक दीक्षित सहित रमजान खान, अवध पांडे, पारस जैन, गजेंद्र तिवारी, हनी गोठी के साथ इंटक, कांग्रेस एवं बार काउंसिल के अनेक नागरिक भी पहुंचे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: